
श्री निम्बार्क सेवा संस्थान, अमेठी द्वारा हार्दिक चौधरी को मध्यप्रदेश का संगठन मंत्री/प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया,पढ़े समाचार
/REPORT By DESK PUBLIC TAK

नीमच तक

EDITOR AFZAL QURESHI
Updated : August 06, 2025
नीमच। श्री निम्बार्क सेवा संस्थान, अमेठी की ओर से हार्दिक चौधरी को मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। संस्था ने इस नई नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हार्दिक चौधरी अपनी नई भूमिका में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।
संस्थान ने अपने संदेश में कहा कि – "हमें पूर्ण विश्वास है कि हार्दिक चौधरी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन करते हुए समाज और संगठन दोनों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। "यह नियुक्ति मध्यप्रदेश में श्री निम्बार्क सेवा संस्थान की गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है।