
भ्रष्टाचार पर विधायक परिहार का बड़ा बयान – नीमच रहते खाद्य अधिकारी "राजू सोलंकी का रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा, इंदौर में भी लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शुद्ध के लिए युद्ध जारी रहेगा"पढ़े समाचार
/REPORT By DESK PUBLIC TAK

नीमच तक

EDITOR AFZAL QURESHI
Updated : July 20, 2025
नीमच। जिले में खाद्य विभाग के एक अधिकारी की पदस्थापना को लेकर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। हाल ही में राजू सोलंकी की खाद्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति पर स्थानीय स्तर पर नाराजगी और विरोध के स्वर तेज़ होते नजर आ रहे हैं। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इस मुद्दे पर स्पष्ट और सख्त प्रतिक्रिया दी है। पूर्व में नीमच में रहते हुए उनका रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है इंदौर में रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, राजू सोलंकी का पूर्व कार्यकाल नीमच में विवादों से घिरा रहा है। उन पर कार्यप्रणाली में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा इंदौर में भी उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, और एक रिश्वत कांड से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे उनकी छवि एक विवादित अधिकारी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
इस नियुक्ति को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा –“यह मामला यथायोग उचित मंच पर उठाया जाएगा। जनता के हित के विरुद्ध कोई भी कार्य स्वीकार्य नहीं है। पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की मूल भावना होनी चाहिए।”
विधायक परिहार ने व्यापारी समाज और आम नागरिकों से भी अपील की कि –“किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को न तो सहयोग दें, न डरें। समाज की सजगता ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान किसी भी हालत में थमने वाला नहीं है। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी दिखाई देती है, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
इस घटनाक्रम से यह संदेश स्पष्ट है कि जनता और जनप्रतिनिधि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतना चाहते। यह सिर्फ एक पदस्थापना का मुद्दा नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
नीमच जैसे संवेदनशील जिले में खाद्य विभाग की पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है, और इस दिशा में विधायक परिहार की मुखरता प्रशासन के लिए एक चेतावनी भी मानी जा रही है।