BREAKING
पब्लिक तक अब नए अंदाज में " आंचल की हर छोटी बड़ी खबर सीधे आप तक " सिर्फ पब्लिक तक पर " पब्लिक तक के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें " YOUTUBE - PUBLICTAKDIGITAL " साथ ही खबरों से अपडेट रहने के लिए विजीट करें - www.publictak.in पर " समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे " संपादक अफजल कुरेशी " मोबाइल +918817999143

भाजपा मध्यप्रदेश ने साधा निशाना: उदयपुर के कारोबारी के अपहरण में मध्यप्रदेश नीमच के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का हाथ सामने आने के बाद आखिर कांग्रेसियों के मुंह बंद क्यों
/पढ़िए खबर !

  प्रदेश तक

डेस्क

  Updated : January 05, 2022

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक पेज पर अपलोड हुई एक पोस्ट से दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर सवाल किए है। बीते दिनों उदयपुर में एक कारोबारी के बेटे राहुल माखिजा के अपहरण व फिरौती का मामला सामने आया था। इसमें नीमच जिले के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का हाथ सामने आया है। राजकुमार अहीर के बेटा अनुराग अहीर ने 80 लाख रूपए की फिरौती को लेकर यह अपहरण किया था। राजकुमार अहीर लगातार उसके बेटे के संपर्क में था। प्रदेश भाजपा ने दैनिक जागरण की खबर को भी अपलोड किया है और केप्शन में लिखा है, राहुल गांधी से इनके करीबी संबंध है, क्या इसलिए कांग्रेसियों के मुंह बंद है। एक पूर्व का फोटो भी साथ में अपलोड किया है, जिसमें राहुल गांधी, कमलनाथ के साथ राजकुमार अहीर का फोटो भी है। कांग्रेस का नेता राजमकुमार अहीर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त् होने का मामला सामने आने के बाद अभी तक मध्यप्रदेश में किसी भी नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की है। नीमच जिले के कांग्रेस नेता भी इस प्रकरण में बोलने से कतरा रहे है। भाजपा मध्यप्रदेश के आॅफिशियल पेज जारी हुई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। कांग्रेस नेता का फिरौती और अपहरण के मामले में हाथ होने का मामला बडे नेताओं तक पहुंच गया है। भाजपा एक और जहां तंज कस रही है वहीं दूसरी और कांग्रेस बेकपुट है। अब देखना यह है कि क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी ऐसे अपराधी किस्म के नेता पर कोई एक्शन लेंगे। प्रदेश भाजपा ने दागा सवाल तो नीमच में भाजपा नेता मौन— प्रदेश भाजपा एक तरफ अपहरणकांड में कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के हाथ को लेकर सवाल दाग रही है वहीं दूसरी और नीमच में भाजपा नेता मौन है। भाजपा मध्यप्रदेश अपनी पोस्ट में कांग्रेसियों के मुंह बंद है का सवाल कर रही है, लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि गृह जिले के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार इस प्रकरण में अब तक मौन ही है। कोई प्रतिक्रिया स्थानीय भाजपा नेताओं और मंत्री की तरफ से नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो सवाल प्रदेश भाजपा ने पूछा है वही सवाल स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए भी बनता है।